किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई। अखिल भारतीय हिन्दू परिषद (AHP) एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस (24 जून) के उपलक्ष्य में 21 जून से 5 जुलाई तक चल रहे सेवा दिवस अभियान के अंतर्गत भिलाई पावर हाउस में जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आम नागरिकों के लिए शरबत वितरण, निशुल्क मेडिकल कैंप, बीपी एवं शुगर जांच तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल के विभागीय उपाध्यक्ष मनोज साव एवं महामंत्री विजय यूके के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लेकर सेवा कार्यों में योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण राव, प्रदेश महामंत्री महेंद्र साव, संगठन मंत्री राहुल वाडिया, हिंदू हेल्पलाइन अध्यक्ष हेमंत साहू, महामंत्री मुकेश चक्रधारी, मंत्री नागेश्वर साहू सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में AHP दुर्ग जिला अध्यक्ष शशांक शर्मा का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को समाज के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।
सेवा दिवस अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट भेंट किया गया सभी लोगों लाभ उठाया तथा संगठन के सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों के लिए निःशुल्क रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर जांच शिविर लगाया गया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानव कल्याण के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा।