सहारनपुर- निगम के जलकर अनुभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे शुक्रवार को ही अपनी आवश्यकता अनुसार पर्याप्त पानी स्टोर कर लें। बंद रहने का कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा सपना टॉकीज के सामने नए पुल के निर्माण कार्य के लिए पुराने पुल को ध्वस्त किया जा रहा है पुल पर से गुजर रही पुरानी पेयजल पाइपलाइन को दोनों सिरों से हटाने के लिए यह व्यवधान पड़ रहा है। पानी बंद रहने का समय शनिवार सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा प्रभावित वार्ड 23, 24, 28, 32, 40, 44 और 69 सहित इनसे जुड़े क्षेत्रों रात 8 बजे के बाद ही सप्लाई सामान्य हो सकेगी।
महाप्रबंधक जलकर अनुभाग पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि पाइपलाइन को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने और निर्माण कार्य सुचारु रूप से पूरा करने के लिए यह कदम ज़रूरी है। कार्य पूरा होने के बाद जल आपूर्ति तुरंत सामान्य कर दी जाएगी..नगर निगम ने सभी प्रभावित क्षेत्रो के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे शुक्रवार को ही पानी भरकर रख लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़