सहारनपुर। नागल किसान नेता अमर त्यागी के खिलाफ निजी चिकित्सक से रंगदारी मांगने के आरोप में दर्ज मुकदमे के विरोध में गुरुवार को विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि , तथा से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने किसानों के काफिले को लाखनौर स्थित नेशनल एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास रोक लिया। सूचना मिलते ही नागल, सदर बाजार, जनकपुरी, देवबंद तथा महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए रखी।दोपहर करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक नगर मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिना पूरी जांच के किसान नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना किसानों में नाराजगी का कारण बना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अखिलेश सिंह, सोमेंद्र शर्मा, साजिद अली, निखिल त्यागी, शंकर त्यागी, अंकुर गुर्जर, नौशाद चेयरमैन, नाबिस गाड़ा सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़