मनीष मेहता जोधपुर राजस्थान
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा ने राहतv लर्निंग फाउंडेशन के विशेष शिक्षा एवं थेरेपी सेंटर को आवश्यक आधारभूत संरचना एवं थेरेपी उपकरण प्रदान कर समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण कार्य किया।
यह केंद्र ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों को एक ही स्थान पर व्यवहार चिकित्सा (Behaviour Therapy), स्पीच थेरेपी, भाषा एवं संचार प्रशिक्षण, फिजियोथेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, विशेष शिक्षा तथा अभिभावक मार्गदर्शन जैसी समग्र सेवाएँ प्रदान करता है, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा द्वारा केंद्र को फर्नीचर, बडी थेरेपी चेयर, विभिन्न थेरेपी उपकरण, सेंसरी टॉयज़, शैक्षणिक सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए। वर्तमान में यह केंद्र 29 बच्चों को सेवाएँ प्रदान कर रहा है, जहाँ 3 समर्पित थेरेपिस्ट एवं विशेष शिक्षकों की टीम बच्चों के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।
यह परियोजना रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की समावेशी शिक्षा, संवेदनशील समाज निर्माण तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।