जतारा रिपोर्टर महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
जतारा : फेसबुक कमेंट को लेकर बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज
जतारा। सोशल मीडिया पर विधायक हरिशंकर खटीक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जतारा थाना पुलिस ने लारोन निवासी रिंकू पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता रोहित चौरसिया की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 196(1)(ए), 296 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।