मथुरा : थाना शेरगढ़ क्षेत्र स्थित बसई खुर्द गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर दो लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने घटना का सीसीटीवी फ़ुटेज सोशल मीडिया पर वायरल किया पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध दिया है, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है
पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीण बुधवार सुबह करीब 10 बजे से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पूरेक्षेत्र में तनाव और लोगों में गहरा रोष का माहौल बना हुआ है।
मुकेश अग्रवाल की रिपोर्ट जिला मथुरा