सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एंकर – सारंगढ़ जिले में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। गुरुवार शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
लगातार बारिश से एक ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं बोरवेल और नलों में पानी की कमी से भी निजात मिली है। दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर खुशी तो है, लेकिन लगातार और तेज बारिश ने उनकी चिंता भी बढ़ा दी है। समय पर बारिश से खरीफ फसलों के लिए अनुकूल वातावरण बना है, हालांकि अत्यधिक वर्षा खेतों में जलभराव और फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें।
जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ देवकुमार जाटवर ब्यूरो चीफ