अशोक नगर गिरीश रघुवंशी ब्यूरो चीफ
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना कोत वाली पुलिस ने ब्लैकमेल कर 01 करोड़ रूपये की मांग करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.07.2026 को फरियादी मोहित मांझी (उम्र 31 वर्ष), निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अशोकनगर द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई कि एक महिला उसके निजी वीडियो वायरल करने तथा दुष्कर्म के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर उससे लगातार धनराशि की मांग कर रही है। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 408/2026 अंतर्गत धारा 308 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी कोतवाली को प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला एवं फरियादी के मध्य पूर्व में आपसी सहमति से संबंध रहे थे। आरोपी द्वारा कथित रूप से उनके निजी वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिए गए तथा उन्हीं वीडियो को वायरल करने एवं झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर फरियादी से विभिन्न माध्यमों से लगभग 3 लाख की राशि प्राप्त की गई। इसके उपरांत आरोपी महिला द्वारा आपत्तिजनक वीडियो हटाने के एवज में 1 करोड़ की अतिरिक्त मांग की गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना जारी है, विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान, उप निरीक्षक सोनम यादव, सहायक उप निरीक्षक विनोद तिवारी, प्रधान आरक्षक नवल किशोर शर्मा एवं महिला आरक्षक रूबी रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।