दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक युवक को सर्प ने काट लिया। घटना तब हुई जब युवक दुकान से घर लौट रहा था और सड़क किनारे उसका पैर सांप पर पड़ गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया।
घायल युवक रजखड़ निवासी अजीत (26)मौर्या पुत्र मिश्रीलाल मौर्या बताया गया है। परिजनों ने बताया कि अजीत शाम को अपने चाचा की दुकान पर बैठा हुआ था। घर लौटते समय अचानक बायाँ पैर सांप पर पड़ गया और सांप ने उसे काट लिया, जिससे वह घबरा गया। साथी और परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुँचे।
सीएचसी की चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने बताया कि अजीत का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिकित्सक ने कहा कि प्राथमिक उपचार देकर आवश्यक दवाई व निगरानी शुरू कर दी गई है। परिजनों का कहना है कि युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर है।