सहारनपुर-वक्ताओं ने शिवाजी महाराज जी के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
बेहट। मां शाकंभरी देवी तीर्थ क्षेत्र उत्थान परिषद के तत्वाधान में हिंदू साम्राज्य दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
जसमोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजय गर्ग रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिपाल सिंह वाल्मीकि (सदस्य एससी एसटी आयोग) एवं केके शर्मा अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र चौहान ने की एवं संचालन ट्रस्ट के सचिव संजय कुमार ने किया । ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ महिपाल सिंह ने ट्रस्ट का संक्षिप्त परिचय सभी के सम्मुख रखा।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए संजय गर्ग ने कहा कि शिवाजी महाराज ने मुगलों के अत्याचार के अधीन मृतप्राय: हिंदू समाज का सोया हुआ स्वाभिमान जगाकर हिंदू पद पादशाही की स्थापना की थी और लोगों में विश्वास जगाया था कि हमारा अपना शासन भी हो सकता है। जिस समय भारतीयों का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका था ऐसे समय में उन्होंने मुगलों के अत्याचार को समाप्त कर सनातनी संस्कृति की रक्षा की थी। इसलिए शिवाजी महाराज जी हमारे लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे । उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि भय मुक्त समाज का निर्माण करने पर ही राष्ट्र विकसित होगा। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, पूर्व विधायक नरेश सैनी ने भी शिवाजी महाराज के जीवन पर संक्षेप में अपने विचार रखें। इसके अतिरिक्त महिपाल सिंह वाल्मीकि, भाकियू ( भवानी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी, केके शर्मा ने भी शिवाजी महाराज जी के जीवन को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम , मुकेश चौहान बाबूराम राठौर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राजेश चौहान, मा. नेमचंद, संजय कंबोज, योगेश चौहान, मनीष राज, डॉ समय सिंह, डॉ कल्याण सिंह, पंकज सिंह, करण सिंह, राजवीर सिंह एडवोकेट, रामकुमार , गोपाल सिंह आदि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़