अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। वाहन ओवरलोड मिलने पर उसे थाने में खड़ा करा दिया गया है। मामले की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दी गई है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फतेहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर और उससे जुड़ी ट्रॉली को रोककर जांच की। ट्रॉली में खनन सामग्री भरी हुई थी। वजन कराने पर वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक लदा मिला। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन के मामले में सीज कर थाने में खड़ा करा दिया। मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है, जहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार तथा राजस्व विभाग की लेखपाल शबनम खातून भी शामिल रहीं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़