सहारनपुर-जनसमस्याओं का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: ज़िलाधिकारी.
सहारनपुर। जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए आज तहसील रामपुर मनिहारान में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से प्राप्त जनशिकायतों का स्वयं गहनता से अवलोकन किया और फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर एक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर कुल 31 शिकायतें। दर्ज की गईं, जिनका विवरण निम्नलिखित है:
| विभाग का नाम | प्राप्त शिकायतों की संख्या |
| — | — |
| राजस्व विभाग | 15 |
| पूर्ति विभाग | 05 |
| नगर पंचायत | 05 |
| विद्युत विभाग | 02 |
| पुलिस विभाग | 02 |
| विकास विभाग | 02 |
| कुल शिकायतें | 31 |
भूमि विवादों के लिए बनेगी संयुक्त टीम
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि भूमि संबंधी विवादों के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम। गठित कर त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कागजी खानापूर्ति नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि ही निस्तारण का मुख्य पैमाना होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।पुलिस और प्रशासनिक तंत्र को सख्त निर्देश मौके पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने भी पुलिस अधिकारियों को जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरतने के कड़े निर्देश दिए।पस्थिति:इस समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी डॉपूर्वा, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़