बरेली के विकासखंड भदपुरा में विधायक डॉक्टर एमपी आर्या की उपस्थित एवं खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार के निर्देशन में स्कूल चलो अभियान के फेज टू का रैली निकाल किया शुभारंभ।
ब्लॉक कार्यालय क्योलड़िया पर स्कूल चलो अभियान संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय क्योलड़िया एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय क्योलाड़िया के लगभग 200 छात्र एवं छात्राओं तथा 100 से अधिक अध्यापकों के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर एमपी आर्य के द्वारा अध्यापकों छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वर्तमान सरकार में सभी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पोषण युक्त भोजन प्रदान किया जा रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि विकासखंड भदपुरा में प्राथमिकता के आधार पर सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालयों में सत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित न रहे। छात्रों का विद्यालय में अधिकतम ठहराव सुनिश्चित करने हेतु रोचक गतिविधियों, स्मार्ट क्लास एवं स्वयं करके सीखने जैसी नवाचार तकनीकि का उपयोग करके शिक्षण कार्य किया जा रहा है। बारिश के मौसम में संचारी रोगों से बचाव हेतु सभी को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका राखी गंगवार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत भदपुरा प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप एव योगेश कुमार धर्म वीर ओम बाबू ठाकुर दास इंद्रपाल सिंह धीरेन्द्र अनिल सूरज गंगवार अभिषेक अवधेश सहित सैकड़ो शिक्षकों की उपस्थिति रही ।