बरेली आंवला।स्थित तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से संबंधित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम विदुषी सिंह ने की।मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ और डीबीटी वितरण का मुख्य कार्यक्रम 8 जुलाई 2026 को वाराणसी के व्यापार सुविधा केंद्र में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस समारोह का सजीव प्रसारण आंवला तहसील सभागार में भी किया गया।सजीव प्रसारण के उपरांत, ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मझगवां के ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि रामनगर के ब्लॉक प्रमुख मित्र पाल और आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।इस रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं और आंवला नगर क्षेत्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक रामनगर के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, मझगवां के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा और आलमपुर जाफराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा रहे।मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान कैशलेस चिकित्सा के कार्ड और छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण भी किया।इस अवसर पर आंवला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्मेश चौहान, एबीआरसी खालिद, सुनील दीक्षित, कैलाश यादव सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली