आंवला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।पुलिस के अनुसार, यह मामला 23 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया था। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने षड्यंत्र रचकर, साठगांठ और धोखाधड़ी के माध्यम से कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों के जरिए उसने खुद को जमीन का असल मालिक बताकर, भूमि के एक-तिहाई हिस्से में से 0.1760 हेक्टेयर भाग का फर्जी बैनामा माया देवी के नाम करा दिया था।इस धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की पहचान रामप्रसाद निवासी ग्राम भोलापुर, थाना भमोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे देवचरा में एक दुकान के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में आरोपी रामप्रसाद ने बताया कि उसने पैसों के लालच में आकर यह अपराध किया था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली