झांसी। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ अवसर पर झांसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती कमलावती सिंह, सांसद अनुराग शर्मा, जिलाधिकारी गौरांग राठी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान जनपद के शिक्षकों को योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए। योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के 10,365 पात्र लाभार्थियों तथा उनके आश्रितों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इसमें शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कार्मिक एवं प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइये शामिल हैं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए धनराशि भी हस्तांतरित की गई। साथ ही स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।राज्यमंत्री श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है तथा प्रदेश सरकार उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi