झांसी। जनपद में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एवं अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से उद्यमियों द्वारा संचालित “चेहरा ढककर प्रवेश वर्जित, आपका चेहरा, आपकी पहचान” जनजागरूकता अभियान का पोस्टर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस कार्यालय में विमोचित किया।इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रतिष्ठान में प्रवेश करने से पहले हेलमेट, गमछा, स्कार्फ, मास्क या अन्य किसी भी प्रकार का फेस कवर हटाकर ही प्रवेश करें। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। अभियान का संदेश है— “आपका चेहरा, आपकी पहचान।”
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi