प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ कबीरधाम छत्तीसगढ़ ITN National News.
पांडातराई — नगर में आवारा मवेशियों का आतंक, सड़क पर बैठने से हादसे का बढ़ा खतरा
नगर की मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में आवारा मवेशियों के जमावड़े से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय सड़क के बीचों-बीच बैठे मवेशियों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा मवेशी दिन और रात दोनों समय मुख्य मार्ग पर डेरा जमाए रहते हैं। तेज रफ्तार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों को सुरक्षित गौशाला या अन्य उचित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए तथा मुख्य मार्गों को मवेशी मुक्त बनाया जाए, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।