सहारनपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जनपद के कांवड़ मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान झबरेडा से देवबन्द, देवबन्द से बडगांव, नानौता, तीतरों गंगोग एवं करनाल बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, संवेदनशील स्थलों, पार्किंग, डायवर्जन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्ग पर सतत पुलिस गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, सीसीटीवी एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण किए जाएं। साथ ही, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी