बरेली उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन Cy-वज्र’ के तहत बरेली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जनपद बरेली के निर्देशन में साइबर सेल, साइबर थाना और जनपदीय थानों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से साइबर अपराधों में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ लगातार साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। ये लोग बैंक खातों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन कर बाहरी राज्यों (हरियाणा, राजस्थान आदि) के लोगों से ठगी गई ₹2.96 लाख से अधिक की धनराशि को विभिन्न माध्यमों से निकाल चुके थे।संयुक्त पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा है:1. देवेंद्र सिंह (थाना सुभाषनगर)उम्र व पता: 25 वर्ष, निवासी शिवनगर मढ़ीनाथ, थाना सुभाषनगर, बरेली।आरोपी ने बैंक में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथियों के सहयोग से लोगों को ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर साइबर फ्रॉड किया। वह बाहरी प्रांतों (जैसे हरियाणा) से ठगी गई रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराकर निकाल लेता था। इसके खाते से ₹16,680/- का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है।आरोपी के पास से 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके खिलाफ थाना सुभाषनगर पर FIR No. 470/26 धारा 61(2)/318(4) BNS व 66D IT Act के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। NCRP पोर्टल पर भी इसके खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं।2. शिवम गंगवार (थाना हाफिजगंज)उम्र व पता: 20 वर्ष, निवासी रसुला कमरुल निशा थाना हाफिजगंज (हाल पता: निर्मल फेज 2, कर्मचारी नगर, थाना इज्जतनगर, बरेली)।इसने भी बैंक में खाते खुलवाकर राजस्थान व अन्य बाहरी राज्यों के लोगों से साइबर ठगी की और लगभग ₹2.80 लाख की धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर कराई, जिसे बाद में साथियों के साथ मिलकर आपस में बांट लिया।इसके पास से भी 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसके खिलाफ थाना हाफिजगंज में FIR No. 381/26 धारा 61(2)/318(4) BNS व 66D IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
दोनों ही अभियुक्तों को गहन पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल फोनों को फॉरेंसिक और तकनीकी परीक्षण के लिए भेज दिया है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। बरेली पुलिस ने इस सफल अभियान के साथ एक बार फिर अपना संकल्प दोहराया है:“साइबर अपराध पर प्रहार, सुरक्षित हो हर परिवार”
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली डिवीज़न