सरसावा क्षेत्र के मंधोर के पास पोभारी के जंगल में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। हरियाणा सरकार की ओर से यमुना नदी के कटाव को रोकने के लिए पत्थरों से पेचिंग का कार्य चल रहा था। रात करीब 10 बजे तीन पत्थर ठेकेदार अपनी कार को यमुना किनारे बने ढैग (तटबंध) पर खड़ा कर उसमें बैठे थे। तभी अचानक ढैग बैठ गई और कार सीधे यमुना के पानी में समा गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने ग्रामीणों को सूचना दी और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा व शाहजहांपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से पीजीआई पिलखनी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का उपचार जारी है।बारिश के बीच हुए इस दर्दनाक हादसा।दोनों मृतक सरसावा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे ।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़