उरई(जालौन):
(अनिल कुमार ओझा/ITN news)
बुलेनो सवार लुटेरों का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना एट पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, 4500 रुपये नकद, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बुलेनो बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई की रात चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने एक युवक से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 8000 रुपये लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना एट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। शनिवार को पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके ऊपर विधिक कार्रवाई की गई। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।