बुरहानपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के उद्देश्य से मराठा क्रांति सेना द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मलफतपुरा-लोधीपुर स्थित शासकीय हिंदी प्राथमिक शाला में स्कूल सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को कॉपी, स्लेट, स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।यह सेवा कार्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी के सौजन्य से सुनील चौधरी एवं संदीप जाधव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मराठा क्रांति सेना पिछले 8 वर्षों से लगातार विद्यार्थियों के हित में यह सामाजिक पहल कर रही है।कार्यक्रम में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा, शेखर वाणी, राजेश पवार, जितेंद्र सन्यास, सुनील गुप्ता, सुधीर पाटिल, रूपेश चौधरी, सुखलाल सिरसाट एवं कैलाश ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मराठा क्रांति सेना के इस सामाजिक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
रिपोर्ट:सैयद फ़ारूक़ जिला ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर