बरेली आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद में सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। तालाब की भूमि पर बनाई जा रही दीवार को भी गिरा दिया गया।
हल्का लेखपाल जितेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि इस्लामाबाद निवासी कुछ लोग तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण करा रहे हैं।
लेखपाल जितेंद्र कुमार और कानूनगो राम प्रकाश शर्मा ने कब्जा धारकों को निर्माण कार्य रोकने और भूमि खाली करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, उन्होंने इन निर्देशों का पालन नहीं किया।
इसके बाद, तहसीलदार आंवला बृजेश कुमार वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार रजनीश कुमार सक्सेना, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राजस्व टीम ने जेसीबी की सहायता से सरकारी तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया।
रिपोर्टर प्रवीन कुमार सक्सेना बरेली