राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी शहर एक बार फिर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर होने जा रहा है। 15 जुलाई से 27 जुलाई तक श्री जगदीश स्वामी मंदिर कमेटी और श्री संक्रांति सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 144वें भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव की शुरुआत 15 जुलाई की शाम विशाल वाहन रैली से होगी। वहीं 16 जुलाई को शाम 4 बजे 1100 दीपों की भव्य महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पारंपरिक रथयात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी।
महोत्सव के दौरान संकीर्तन, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जानकी जी की रथयात्रा, हवन-पूजन और महाभंडारे सहित अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। 27 जुलाई को हवन, ब्राह्मण भोज और महाभंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने जिलेवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने और महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।