अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली छेत्र में बीते कुछ वर्षों से बंद पड़े राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुनः से आयोजित करने के लिए एनएसयूआई ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में के माध्यम से एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अमन ख़ान ने बताया कि चिचोली छेत्र में 2-3 वर्षों पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ करता था, जिसमें स्कूली छात्र व छेत्र के समस्त नागरिक बड़- चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे, और इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का उद्देश्य रहता है, परंतु कुछ समय से इस आयोजन पर विराम लगने से इस विषय पर छात्रों की रुचि कम होने लगी है ।
ज्ञापन में आगे अमन ख़ान ने शासन , नगर परिषद एवं जनपद पंचायत चिचोली से माँग की है, की इन आयोजन को इसी वर्ष से शुरू किया जाए ।
चर्चा करते समय छात्र नेता अंकुर माचीवार ने कहा अगर शासन-प्रशासन छात्र हित के इस कार्य को गंभीरता से नहीं लेकर इस वर्ष से आयोजन नहीं करेंगी तो एनएसयूआई पूरे ब्लॉक के विद्यालयों में जाकर ताला लगाकर उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी ।
ज्ञापन देते समय मुख्यतः छात्र संगठन के अजल ख़ान , सूर्या बड़ोदे, फिरोज शाह, गुलशन धुर्वे, अमित कावड़े , महेंद्र एवने , रोहित , देवा, जतिन बिहारे आदि सहित दर्जन भर छात्र उपस्थित थे ।