आंवला तहसील परिसर में गुरुवार को जनशक्ति आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राजूपुर थाना भमोरा के अंतर्गत प्रेम दिवाकर पर हुए हमले के मामले में एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जनशक्ति आर्मी ने बताया कि प्रेम दिवाकर पर हमला किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है, उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद उस पर अभी तक गुंडा एक्ट की कार्रवाई नहीं की गई और न ही उसे जिला बदर किया गया है।
संगठन ने मांग की है कि हमलावरों पर गुंडा एक्ट लगाया जाए और उन्हें जिला बदर किया जाए। जनशक्ति आर्मी ने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित पक्ष लगातार प्रशासन को विवादों के बारे में सूचित कर रहा था, लेकिन प्रशासन ने घटना से पहले अपराधियों को बचाया।
संगठन ने पीड़ित पक्ष को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। साथ ही, सदर चौकी प्रभारी, भमोरा थाना प्रभारी और आरोपियों के निजी मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवाने की भी मांग की गई है। उनका कहना है कि इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रशासन किस तरह अपराधियों को बचा रहा था।
जनशक्ति आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर उनकी सभी मांगें नहीं मानी गईं, तो संगठन प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन करेगा। इस प्रदर्शन के दौरान जनशक्ति आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कनौजिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रवीण कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली