रोजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेडियो कॉलोनी, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में शनिवार को ‘रिकॉग्निशन डे 2025-26’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बालकृष्णन मेनन, प्रोफेसर एवं निदेशक, वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली विश्वविद्यालय ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने अपने प्रेरणादायक संदेश “आज का प्रत्येक प्रयास, कल की सफलता की ओर एक कदम है” को दोहराते हुए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्ट: अरविंद प्रभाकर, दिल्ली