बारिपदा, 19 जुलाई: मयूरभंज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बारिपदा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद्र बिश्वाल की अध्यक्षता तथा महिला नेता भुवनेश्वरी जेना के संयोजन में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान और प्रेस वार्ता आयोजित की गई।इस दौरान जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य सुनीता नायक, सविता सोरेन, भारती पात्र, गौरी नायक और सस्मिता बेहरा ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि संसद से महिला आरक्षण बिल पारित होने के बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उनका कहना था कि इससे देश की महिलाओं में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द बिल को लागू कर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने की मांग की।पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित संदेश भेजकर महिला आरक्षण बिल को शीघ्र लागू करने की अपील की।कार्यक्रम में राज्य आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष चैतन हांसदा, जिला उपाध्यक्ष नारायण पटनायक, शेख रकीम, असित दास, अभिषेक यादव, बनमाली बारिक, उत्तम बेहरा, प्रताप नायक और शशि यादव सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की कथित महिला विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए महिलाओं को राजनीति में समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
रिपोर्ट: हिमांशु शेखर प्रहराज, मयूरभंज।