बारीपदा, 21 जुलाई 2026। मयूरभंज जिले के बारीपदा शहर के ढीपा साहि निवासी स्वर्गीय बीरबल प्रसाद खंडेलवाल की धर्मपत्नी एवं प्रख्यात समाजसेवी कमला देवी खंडेलवाल का 10 जुलाई 2026 को उनके निवास स्थान पर हृदयाघात के कारण निधन हो गया। निधन के समय परिवार के सभी सदस्य उनके पास उपस्थित थे।कमला देवी खंडेलवाल अपने धार्मिक, परोपकारी और सरल स्वभाव के कारण बारीपदा क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित थीं। वे हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती थीं। किसी भी जरूरतमंद को देखकर वे अपने घर से भोजन, वस्त्र तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी मदद करती थीं। उनका सेवा भाव, सादगीपूर्ण जीवन और मानवता के प्रति समर्पण समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।अपने पीछे वे पांच पुत्र—महावीर प्रसाद खंडेलवाल, नवल खंडेलवाल, प्रदीप कुमार खंडेलवाल, मनोज कुमार खंडेलवाल एवं कमल कुमार खंडेलवाल, एक पुत्री ललिता देवी, नाती-नातिनों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।उनकी पावन स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।इस अवसर पर बारीपदा के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने कमला देवी खंडेलवाल के समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रिपोर्ट : हिमांशु शेखर प्रहराज, मयूरभंज।