गोंडा।न्याय पंचायत भंभुवा के प्राथमिक विद्यालय त्रिवेदी पुरवा में मंगलवार को संकुल स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्र नामांकन बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहा फोकस
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक एवं खंड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज सुशील कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।उन्होंने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समय से पूरा करने, नवाचार आधारित शिक्षण और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर दिया। शिक्षकों से नियमित मूल्यांकन और प्रभावी शिक्षण पद्धतियां अपनाने का आह्वान किया गया।नामांकन और पर्यावरण पर निर्देश
खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने प्रत्येक परिवार की फैमिली आईडीबनवाने और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण करने के निर्देश दिए।शिक्षकों ने साझा किए सुझाव
संकुल शिक्षक राकेश कुमार गुप्त और सतीश कुमार ने कैच-अप शिक्षण, कमजोर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार और पठन संस्कृति विकसित करने के उपाय बताए। उन्होंने विद्यालयों में नियमित शैक्षिक गतिविधियां संचालित करने पर बल दिया।बैठक के उपरांत अधिकारियों व शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।बैठक में कमल किशोर सिंहमोहम्मद इदरीस, मोहम्मद इरफान, शैलेन्द्र चंद्र पाल, प्रीति यादव, सर्वजीत कुमार, रंजना त्रिवेदी, मुकेश यादव, पूनम, प्रमिला मिश्रा, दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रभारी प्रधानाध्यापिका सौम्या मिश्रा और सहायक अध्यापक मुकेश यादवआदि मौजूद ।
रिपोर्ट श्रीनाथ रस्तोगी