राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कटनी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली के बिरला मंदिर मार्ग थाना में रखे जाने तथा छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को कटनी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसकी पार्टी ने कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण इकाई के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, कमल पांडे, संजय गुप्ता, गुड्डू द्विवेदी, जॉर्ज डेविड, रानू कुशवाहा, नारायण निषाद, गोलू गुप्ता, अजय खटीक, सलाउद्दीन, राहुल यादव, अंशु गुप्ता, अभिषेक प्यासी, संदीप हाड़ा, राघवेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास, अभय खरे, हरीश यादव, शुभम मिश्रा, सचिन गर्ग, विपिन दुबे, रमेश अहिरवार, दिलदार खान, इमरान खान, बृजेश मोर, शुभम सोनकर, अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।