सहारनपुर एक मीट प्लांट में मंगलवार को अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई- गैस फैलते ही फैक्ट्री में काम कर रहे दर्जनों मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई- जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं- कई महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत हुई, जबकि कुछ गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गईं- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रभावित कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया- घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया- प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए गैस रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी है- बताया जा रहा है कि यह मीट प्लांट समाजवादी पार्टी के एक नेता से जुड़ा हुआ है- घटना में बेहोश हुए सभी मजदूरों का इलाज अस्पताल में जारी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़