सहारनपुर। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं जैन समाज सहारनपुर के संरक्षक, समाजसेवी, मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व राकेश जैन और अविनाश जैन का जन्मदिन आज जैन समाज सहारनपुर की मासिक बैठक में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन एवं सभी पदाधिकारियों ने राकेश जैन और उपमंत्री अविनाश जैन को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और केक काटकर खुशी का इजहार किया। पूरा वातावरण जय जिनेन्द्र और बधाई के उद्घोष से गूंज उठा।जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा
राकेश जैन और अविनाश जैन समाज की शान हैं। राकेश जैन भाजपा जैसे बड़े संगठन के पूर्व महानगर अध्यक्ष होने के साथ-साथ जैन समाज के लिए तन, मन, धन से पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करते हैं। आपका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। हम भगवान महावीर जी से प्रार्थना करते हैं कि वो आप तथा आपके सम्पूर्ण परिवार पर अपना आशीर्वाद सदैव बनाये रखें, उन्हें दीर्घायु प्रदान करें और वे जीवन में हमेशा ऊंचाइयों की ओर अग्रसर रहें।”इस अवसर पर संरक्षक राकेश जैन जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा -“मैं जैन समाज सहारनपुर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने आज मेरे जन्मदिन को इतना यादगार बनाया। आप सबका यह प्रेम और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं वचन देता हूँ कि जैन समाज और धर्म की सेवा के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा। जैन समाज ने मुझे जो सम्मान और संरक्षक के रूप में जो जिम्मेदारी दी है, उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करता रहूंगा।”पदाधिकारियों ने भी दी शुभकामनाएं -महामंत्री संजीव जैन ने कहा कि राकेश जैन और अविनाश जैन जैसे सरल, सौम्य और सहयोगी व्यक्ति का संरक्षक के रूप में मिलना समाज का सौभाग्य है, उनके नेतृत्व में समाज निरंतर प्रगति कर रहा है।संरक्षक कुलभूषण जैन ने कहा कि राकेश जैन भाजपा और जैन समाज दोनों के सच्चे स्तम्भ हैं, उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणादायक है।संरक्षक अजय जैन (बेहट वाले) ने कहा कि राकेश जैन ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है, ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखे।उपाध्यक्ष विपिन जैन ने कहा कि राकेश जैन के जन्मदिन पर हम उनके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।उपमंत्री अविनाश जैन ने कहा कि राकेश जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, उनकी मिलनसारिता ही उनकी पहचान है।कोषाध्यक्ष अरुण जैन ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि राकेश जी समाज सेवा के पथ पर इसी तरह आगे बढ़ते रहें।
आभार व्यक्त करते हुए कहा -इस अवसर पर जैन समाज सहारनपुर के संरक्षक राकेश जैन ने भावुक होते हुए कहा कि मैं जैन समाज सहारनपुर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने आज मेरे जन्मदिन को इतना यादगार बनाया। आप सबका यह प्रेम और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं वचन देता हूँ कि जैन समाज और धर्म की सेवा के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा। जैन समाज ने मुझे जो सम्मान और संरक्षक के रूप में जो जिम्मेदारी दी है, उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करता रहूंगा।”बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने राकेश जैन जी के उज्जवल भविष्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की कामना की।इस अवसर पर जैन समाज सहारनपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़