दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह) दुद्धी बार एसोसिएशन ने सिविल बार के साथ मिलकर अधिवक्ता प्रेमचंद गुप्ता के पिता लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता 60 वर्षीय का 24 जुलाई शुक्रवार को चिकित्सीय उपचार के दौरान सीएचसी में निधन हो गया था।
मृत्यु का समाचार मिलने के बाद अधिवक्ताओं तथा प्रबुद्धजनों में शोक की लहर दौड़ गई। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए शनिवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में दुद्धी बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित अधिवक्तागणों में प्रेमचंद यादव, प्रेमचंद जायसवाल, योगेंद्र रवानी, कैलाश कुमार गुप्ता, जवाहरलाल, सुरेंद्र उपाध्याय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामदुलारे, अरुणोदय जौहरी, शिवशंकर प्रसाद, नंदलाल, राजकुमार अग्रहरी, छोटे लाल गुप्ता, पियूष कुमार अग्रहरी, आदर्श कुमार जायसवाल, आशीष कुमार गुप्ता तथा सैकड़ों अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
दुद्धी बार ने शोक संदेश जारी कर दिवंगत के परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की और परमात्मा से उन्हें दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।