भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने कस्बे की एकमात्र गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण में की जा रही अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उनके बीच पहुंचे भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने भी धरने को समर्थन का ऐलान कर दिया। मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी संजय कुमार ने धरना स्थल पहुंच समस्याओं का समाधान कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।
धरने को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि सिलेंडर वितरण के दौरान एजेंसी कमी उपभोक्ताओं की जेबों पर डाका डाल रहे हैं।भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने
होम डिलीवरी सहित सिलेंडर का मूल्य 957 रुपए निर्धारित किया है, लेकिन कुछ एजेंसी कर्मी अपने आकाओं के निर्देश पर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं, केवाईसी के नाम पर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने गैस एजेंसी पर कार्यरत एक कर्मचारी पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने तथा उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की।
इस बीच पहुंचे थाना प्रभारी संजय कुमार ने किसानों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिस पर किस लौट गए।
धरने पर भूपेंद्र त्यागी, अनिल स्वामी, अभिमन्यु वालिया, कुलदीप कुमार, राव अशफाक, बिजेंद्र काला, विकास, सुरजीत, अभिलाष, आशीष चौधरी, रुकबान, राकेश त्यागी, बृजेश त्यागी, निखिल त्यागी, शंकर त्यागी, संजय कुमार आदि रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़