शहजाद आलम जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय के खजुरिया रोड स्थित जायका रेस्टोरेंट के सामने से शुक्रवार को एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज़ मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मो.हादि पुत्र अब्दुल मतीन निवासी वार्ड नं१२ एपीजे अब्दुल कलाम नगर को कुछ नवयुवकों ने रेस्टोरेंट के सामने से खींचकर जबरन थार गाड़ी में बैठा कर वहां से फरार हो गए। अपह्रत युवक के परिजनों के अनुसार जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस थाने से संपर्क किया और किसी अनहोनी के आशंका से त्वरित कार्रवाई की मांग की।परिजनों के अनुसार सात आठ नवयुवक थार गाड़ी में आए और जबरन युवक को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। सूचना मिलने पर परिजनों तुरंत स्थानीय कोतवाली से संपर्क किया। उनके अनुसार अपहरण करने वाले सभी युवक अपराधी प्रवृत्ति के हैं ।ऐसे में उन्होंने मो. हादी के ऊपर होने वाली अनहोनी से भी इनकार नहीं किया। हालांकि परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। हालांकि थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर दे दी गई है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द युवक को सकुशल बरामद कर लेंगे। समाचार लिखे जाने तक कोई परिणाम सामने नहीं आया था ऐसे में अपह्रत युवक के परिजन आशंकाओं से घिरे हुए हैं।