चिलकाना थाना क्षेत्र में शादी न होने से आहत प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया – जानकारी के अनुसार, दुमझेड़ा निवासी युवती और नल्हेड़ा निवासी 19 वर्षीय अंकुर के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और दोनों विवाह करना चाहते थे-परिजनों की सहमति न मिलने पर दोनों ने रविवार देर रात दुमझेड़ा के पास एक खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया – सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन दोनों को अस्पताल ले गए – उपचार के दौरान अंकुर की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है-पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़