सहारनपुर। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ऊंचे डीजे और उन पर खड़े होकर स्टंट कर रहे लोगों पर सहारनपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांवड़ मार्गों पर चलाए गए विशेष अभियान में कई डीजे निर्धारित ऊंचाई से अधिक पाए गए।पुलिस ने बिना देर किए डीजे के ऊपर खड़े सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतरवाया और डीजे संचालकों को मौके पर ही ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली की हाईटेंशन लाइनों, पुलों और अन्य अवरोधों के कारण ऊंचे डीजे हादसे का बड़ा कारण बन सकते हैं।पुलिस ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही कांवड़ यात्रियों और डीजे संचालकों से अपील की गई है कि डीजे के ऊपर खड़े होकर यात्रा न करें और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।”नियमों का पालन ही सुरक्षित कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है।”
सहारनपुर पुलिस का संदेश सेवा, सुरक्षा और समर्पण
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़