थाना कोतवाली, जिला धार में दर्ज अपराध क्रमांक 425/2026 में ग्राम देलमी स्थित फार्म हाउस से अफ्रीकन बोर नस्ल की बकरियों की चोरी के मामले में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान प्रकरण में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दो और अफ्रीकन बोर बकरियां बरामद की हैं।इसके अतिरिक्त आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर उनकी निशानदेही में घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया तथा प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा चोरी गई अन्य संपत्ति एवं घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में विवेचना की जा रही है।चोरी की गई 02 अफ्रीकन बोर बकरियां बरामदअभी तक कुल 10 बकरियां को बरामद किया गया प्रकरण में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। शेष चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में विवेचना की जा रही है।उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच टीम, थाना तिरला, थाना नौगांव, थाना गंधवानी एवं थाना टांडा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट न्यूज़ इंडियन टीवी नेशनल न्यूज़ चैनल धार जिला ब्यूरो चीफ मध्य प्रदेश