*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही,50 ग्राम स्मैक एवं 100 ग्राम अल्फाजोलम के साथ एक गिरफ्तार*

आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर।पुलिस अधीक्षक मंदसौर की श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने सम्बंधी निर्देश दिये गये थे।
प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में श्री गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली द्वारा दिनांक 01.06.2022 को माली धर्मशाला के पास पशुपतिनाथ मंदिर के पास मंदसौर पर कार्यवाही करते हुये आरोपी कमलेश पिता पन्नालाल मालवीय जाति बलाई उम्र 33 साल निवासी बाबूखेडा थाना पिपलिया मण्डी जिला मंदसौर को 50 ग्राम स्मेक एवं 100 ग्राम अल्फाजोलम के साथ रंगे हांथों पकडा गया है।
पुलिस थाना कोतवाली द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कमलेश पिता पन्नालाल मालवीय जाति बलाई उम्र 33 साल निवासी बाबूखेडा थाना पिपलिया मण्डी जिला मंदसौर को अवैध मादक पदार्थ 50 ग्राम स्मेक तथा 100 ग्राम अल्फाजोलम पावडर के साथ मय मोटर सायकिल के गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं अल्फाजोलम पावडर के स्त्रोत के सम्बंध में पूछताछ करते बताया है कि यह स्मैक एवं अल्फाजोलम पावडर गादोला के व्यक्ति से प्राप्त कर जोधपुर के पप्पु विश्नोई को देने के लिये गादोला से प्रतापगढ होता हुआ मंदसौर आकर रात्रि का समय होने से तथा रात्रि में पुलिस चैकिंग के भय से पशुपतिनाथ मंदिर स्थित माली धर्मशाला में रूकने के लिये आया था तभी पुलिस दबिश में आरोपी को मादक पदार्थ के साथ मय मोटर सायकिल के गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 359/2022 धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। तथा फरार आरोपीं की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीमः- निरीक्षक अमित सोनी थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर एवं टीम में उनि मनोज गर्ग, सउनि मोहम्मद साजिद खां, प्रआर प्रदीपसिंह तोमर, प्रआर संजय बोराना प्रआर कंवलजीत यादव, आरक्षक मनीष शर्मा, आरक्षक रोहित चाकरे, आरक्षक घनश्याम मालेचा, आरक्षक नवाज खान एवं प्रायव्हेट कम्प्युटर आपरेटर सुभाष बाडोलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।