शहजाद आलम जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रतन सेन डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 311 करोड़ रुपये की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर के विकास, भगवान बुद्ध की विरासत और देश के स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि, ये मेरा सौभाग्य है कि महात्मा बुध की उस पवन धारा सिद्धार्थनगर में मुझे आज एक फिर आने का अवसर प्राप्त हुआ है, बहनों और भाइयों भगवान बुद्ध ही राज कुमार सिद्धार्थ है। राज कुमार सिद्धार्थ ज्ञान प्राप्त होने के बाद उन्हें भगवान बुद्ध के रूप में दुनिया जानती है। ये आप सबका सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की नाम पर बने हुआ उनके बचपन के नाम राज कुमार सिद्धार्थ के नाम पर जिस जनपद का नाम सिद्धार्थनगर है इस जनपद में जन्म लेने इस जनपद में आगे बढ़ने और सेवा का एक सौभाग्य जीवन को धन्य धन्य करता है, भाइयों और बहनों आज से ढाई हजार वर्ष पहले जो जनपद अपने वैभव के लिए विख्यात था, जो क्षेत्र जो राज्य अपने वैभव के लिए विख्यात रहा होगा क्या कारण है कि आजादी के बाद 75 वर्ष तक विकास के लिए तरसता रहा। आकांक्षात्मक जनपद बन कर रहा गया। आकांक्षात्मक जनपद का मतलब शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में वो जनपद पिछड़ गया। पिछड़ने का कारण क्या था। लेकिन सिद्धार्थनगर जनपद जो आकांक्षी था, पिछले आठ नौ वर्षों के अंदर जो प्रयास हुआ प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और नेतृत्व में देश के अंदर 112 जनपद आकांक्षी जनपद है। और अग्रणी छलांग लगाने वाला कोई जनपद है और नीति आयोग से 25 करोड़ की पुरस्कार प्राप्त करने वाला कोई जनपद है तो वो सिद्धार्थनगर जनपद है। अब ये आकांक्षी जनपद नहीं विकास के पायदान पर तेजी के साथ अग्रणी भूमिका के लिए जाने जाना वाला जनपद है। उन्होंने कहा विकास के लिए प्रयास करना पड़ता है। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे दिन पर बांसी में आने का अवसर प्राप्त हुआ है, रतन सेन इंटर कॉलेज एक संवृद्ध परंपरा रही है यहां की। और इस परम्परा के साथ मुझे आज इस इंटर कालेज में आपके बीच आने का अवसर प्राप्त हुआ है। कहा कि एक बड़ी परंपरा और इस परम्परा का निर्वहन करने के लिए आज प्रातः काम में काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े हुए कार्यक्रम में था। आज लखनऊ में 30 हजार युवा तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने थे। आज काकोरी ट्रेन एक्शन घटना का दिन है आज ही के दिन 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में अंग्रेज जो खजाना भारत का लूट कर के इंग्लैंड ले जाना चाहता थे, उस खजाने को भारत की स्वाधीनता के यज्ञ में लगाना है इसके लिए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में ठाकुर रोशन सिंह, अशफाकुल्लाह खा, चंद्रशेखर आजाद आदि क्रांतिकरियो ने उस समय उस खजाने को अपने हाथ में लेकर के क्रांतिकारियों को भारत की आजादी के लिए उसे अर्पित किया था।
उन्होंने कहा कि जो महान क्रांतिकारी अपना जीवन को दाव पर लगा करके भारत को आजाद कराने के लिए कार्य कर रहे थे, कांग्रेस के लोगों ने अंग्रेजों ने उसे डकैती कहा। आजादी के बाद कांग्रेस ने उसे डकैती कहा। हम आभारी है पीएम मोदी के जिन्होंने काकोरी डकैती की घटना का नाम बदल कर के काकोरी ट्रेन एक्शन के रूप में लेकर के क्रांतिकारियों को सम्मान देने का काम किया है। भारत माता के महान सपूतों को। आजादी के बाद जिन लोगों के हाथों में सत्ता आई वे सत्ता के मद में इतने मशगूल हो गए कि हर संस्था का नाम अपने खानदान के नाम कर रहे थे। उन्हें क्रांतिकारियों के स्मारक नहीं दिखाई दिए, उन्हें क्रांतिकारियों का स्मरण नहीं आया। भुला दिया गया राम प्रसाद बिस्मिल को भुला दिया गया ठाकुर रोशन सिंह को भुला दिया गया। अशफाकुल्लाह खा को भुला दिया गया। चन्द्र शेखर आजाद को भुला दिया गया। राज गुरु को भुला दिया गया वीर सावरकर को भुला दिया गया, सत्ता का मद कितना खतरनाक होता है अगर ये देखना है तो कांग्रेस के पतन के साथ आप जोड़ करके देख सकते है कि इन्होंने क्रांतिकारियों को भुलाया है तो आज देश का युवा कांग्रेस को पूरी तरह दफन करके रख दिया है। कांग्रेस पूरी नेगेटिव ट्रैक के साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत गुलाम क्यों हुआ इसके दो कारण थे एक कारण था अंतर विरोध आपस में एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति। जाति के नाम पर क्षेत्र के नाम पर भाषा के नाम पर समाज को बांटने की कुप्रवृत्ति। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का दायित्व था देश को दिशा देने की वही लोग समाज को भ्रमित कर रहे थे देश गुलाम हुआ।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता समाज को बांटने का काम कर रहे है। देश व प्रदेश में सर्वाधिक समय तक कांग्रेस ने शासन किया। लेकिन इन्होंने अपने समय में क्या किया था युवाओ के लिए क्या किया था किसानों के लिए क्या किया था गरीबों के लिए क्या किया था इन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया था। बहनों और भाइयों आज आप देखते होंगे पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले बारह वर्षों में भारत को बदलते देख रहे है। इस भारत के बारे में दुनिया की राय थी कि भारत एक पिछड़ा देश है कमजोर देश है, गरीब देश है, ये भारत विरोधियों के सामने टिक नहीं पाएगा। आज वो भारत सीना तान कर के अपने विरोधियों के सामने खड़ा है और दुनिया भारत को देख रही है। ये सब किसके कारण जिस भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह कांग्रेस ने चौपट कर दी थी उस भारत को दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है प्रधानमंत्री मोदी ने।
कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, एमएलसी सुभाष यदुवंश, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।