बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो युवक देशराज पुत्र नाथीराम, शिवम पुत्र देशराज निवासी ग्राम गभली जयंतीपुर थाना बिहारीगढ़ का धारा 170/135/126 बीएनएसएस में चालान कर कार्यवाही हेतु उपजिलाधिकारी न्यायालय के समक्ष पेश किया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र नागर ने बताया शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा। और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, उप निरीक्षक विजय सिंह, हेड कांस्टेबल हरविंदर, कांस्टेबल सचिन*मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़