भक्ति, सुरक्षा और सेवा से निभा रहे वर्दी का फर्ज. कर रहे हैं कांवड़ियों की सेवा
सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को देशभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा- सहारनपुर के प्रसिद्ध श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने लगी- मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा- भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, पंचामृत और दूध से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की- इस दौरान थाना मंडी अध्यक्ष इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी तड़के से ही मंदिर परिसर में डटे रहे- उन्होंने पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ भीड़ को व्यवस्थित करने, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने पर विशेष ध्यान दिया- खास बात यह रही कि इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सेवा में भी पूरी श्रद्धा से जुटे नजर आए- श्रद्धालुओं की मदद करना, बुजुर्गों और महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखना तथा किसी भी अव्यवस्था को तत्काल नियंत्रित करना उनकी प्राथमिकता रही- भक्ति के पर्व पर खाकी का यह सेवा भाव श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बना- प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने सुरक्षा, संवेदनशीलता और सेवा के साथ वर्दी का फर्ज निभाकर पुलिस की मानवीय तस्वीर पेश की
सहारनपुर सैनी पंचायती मंदिर में श्रद्धालु गंगाजल चढ़ाते हुए
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़