सहारनपुर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, जानकी धाम, जनता रोड, सहारनपुर में भगवान श्री पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर तृतीय निर्वाण लाडू समर्पण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।यह धार्मिक कार्यक्रम 19 अगस्त 2026, बुधवार को होगा। प्रातः 7:15 बजे अभिषेक, 7:30 बजे शांतिधारा, 8:15 बजे संगीतमय पूजन, 9:15 बजे निर्वाण लाडू और 9:30 बजे भव्य आरती होगी।सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह है। कार्यक्रम के बाद वात्सल्य भोज की भी व्यवस्था रहेगी निवेदक: श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समिति, जानकी धाम,
सहारनपुर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़