थाना फतेहपुर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध एवं ओवरलोड खनन सामग्री से भरे 9 डंपरों को सीज कर थाने में दाखिल कराया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी बेहट एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में 15 अगस्त 2026 को चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान खनन सामग्री से भरे डंपरों को रोककर उनका वजन कराया गया। जांच में वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक खनन सामग्री पाए जाने पर सभी 9 डंपरों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़