सहारनपुर सरसावा में पंचकूला-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा-स्कॉर्पियो-स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर में डीआईजी रैंक के अधिकारी और चालक की मौत की सूचना-कई घायल-हादसे से मचा हड़कंप-डीएम-एसएसपी समेत आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच.
सरसावा क्षेत्र में पंचकूला-हरिद्वार हाईवे पर अगवानहेड़ा के पास स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए- दुर्घटना में डीआईजी रैंक के एक अधिकारी और उनके चालक की मौत की सूचना है – हादसे की जानकारी मिलते ही सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पिलखनी स्थित पीजीआई में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया-घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया – जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया-अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली-पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है – दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़