सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच भाजपा विधायक मुकेश चौधरी ने विपक्षी सोच रखने वाले नेताओं पर बिना नाम लिए तीखा राजनीतिक कटाक्ष किया है।
विधायक मुकेश चौधरी ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें चाहे कोई खुद को राजा समझे या कुछ और, कोई उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता
उन्होंने कहा कि उनके साथ उनका परिवार और परिवार की तरह साथ खड़े रहने वाले सच्चे एवं कर्मठ साथी मौजूद हैं।
_विधायक के इस बयान को राजनैतिक गलियारों में विपक्षी नेताओं पर सीधा पलटवार माना जा रहा है।_ _उन्होंने दावा किया कि नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें जनता के सामने देखा जा सकता है।_
_मुकेश चौधरी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर नकुड़ विधानसभा सीट पर अपना परचम लहराएगी। उनके इस बयान के बाद नकुड़ की सियासत में आने वाले दिनों में राजनैतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।_
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़