दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में हो रही रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश का सीधा असर अब स्थानीय नदियों पर दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश से सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र स्थित कनहर और ठेमा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे तटीय क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पानी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण कनहर और ठेमा नदी संगम तट पर स्थित श्मशान घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। श्मशान घाट के पानी में डूब जाने से परिजनों को मृत शरीरों के दाह संस्कार में भारी दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही लऊवा नदी भी पूरी तरह से जलमग्न है।नदियों का जलस्तर एक साथ बढ़ने से तटीय ग्रामीण परिवारों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, वहीं ग्रामीण एहतियात बरत रहे हैं।