दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)इनरव्हील क्लब दुद्धी की महिलाओं ने बुधवार को कस्बा स्थित इच्छािता कैम्पस में बड़े उत्साह के साथ हरियाली तीज मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीना जायसवाल ने की और उन्होंने उपस्थित सभी का स्वागत किया।
हरे रंग के परिधान में सजी महिलाओं ने लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए तथा पारंपरिक झूला झूल कर सावन के त्योहार का आनंद उठाया। क्लब की सचिव माधवी जायसवाल ने बताय़ा कि हरियाली तीज विशेष रूप से महिलाओं से जुड़ा त्योहार है और यह हमारे रीति-रिवाज व सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम परिवारों को जोड़ने में सहायक होते हैं और स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियाँ और सामूहिक गीत संगीत का विशेष आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एडिटर स्वाति झा, कोषाध्यक्ष विनीता मसीह, आईएसओ वंदना जायसवाल के साथ मनोरमा जायसवाल, तारा जायसवाल, राखी जायसवाल, कुसुम गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, चिंता, लता, प्रीति, सुनीता कमल, आभा, प्रियंका, कृति, उमा गुप्ता, सीमा यादव, संचिता श्रीवास्तव, रेणु कनौजिया, अनिता व अन्य लोग मौजूद रहे।